• Sun. Oct 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही हिरासत, कॉकरोच जनता पार्टी की रणनीति पर क्या बोले विशेषज्ञ

Byadmin

Oct 11, 2026


सीजेपी नेता

इमेज कैप्शन, जंतर-मंतर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने प्रमुख सीजेपी लीडर्स को हिरासत में ले लिया था

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की कॉल पर दस अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर तक पहुंचने की कोशिश करने वाले तमाम प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया.

खुद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके दोनों प्रमुख सहयोगी आशुतोष रांका और सौरव दास को पुलिस ने दिल्ली में कदम रखने से पहले ही विमान के अंदर जाकर हिरासत में ले लिया.

इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और समर्थकों ने दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को अभूतपूर्व बताकर इसकी आलोचना भी की.

दूसरी ओर सीजेपी की रणनीति पर भी लोगों ने सवाल उठाए, जिसमें पूछा गया कि आख़िर उन्होंने दिल्ली आने से जुड़ी अपनी पूरी योजना सार्वजनिक क्यों कर दी?

दिल्ली में हवाई अड्डे पर लैंड हुए विमान के भीतर दीपके को हिरासत में लेने के दौरान दिल्ली पुलिस

इमेज कैप्शन, दिल्ली में हवाई अड्डे पर लैंड हुए विमान के भीतर दीपके को हिरासत में लेने के दौरान दिल्ली पुलिस

सोशल मीडिया पर लोग सीजेपी और आइसा की नेहा बोरा की रणनीति की तुलना करने लगे, जिन्होंने कथित रूप से अपनी लोकेशन गोपनीय रखी. शनिवार दोपहर वे दिल्ली हाट पहुंच गईं, जहाँ उनके साथ योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण भी मौजूद थे. इन सभी को वहाँ प्रदर्शन करते हुए डिटेन कर लिया गया.

By admin