• Sun. Oct 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रूस-यूक्रेन के बीच हुई सुलह:डोनाल्ड ट्रंप ने किया एलान, तेल ठिकानों पर हमले रोकने को तैयार जेलेंस्की – Donald-trump-announces-russia-ukraine-energy-ceasefire-zelenskyy-60-day-truce-elections-putin

Byadmin

Oct 11, 2026


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से सीजफायर लागू होने का दावा किया है। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 60 दिनों के पूर्ण युद्धविराम पर सहमत होते हैं, तो यूक्रेन में चुनाव कराने की व्यवस्था की जा सकती है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर लिखा, “तत्काल प्रभाव से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में ऊर्जा सीजफायर लागू है। दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं। इसका उल्लंघन न करें! इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।” हालांकि, बयान में इस सीजफायर की शर्तों और उसके क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारी नहीं दी गई है।

जेलेंस्की ने दिया था 60 दिन के युद्धविराम का प्रस्ताव

वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिकी समाचार चैनल एबीसी के कार्यक्रम ‘दिस वीक’ से बातचीत में कहा कि अगर पुतिन दो महीने यानी 60 दिनों के पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो जाएं, तो यूक्रेन चुनाव कराने की व्यवस्था कर सकता है। उन्होंने कहा, “कृपया पुतिन से कहिए कि हमें दो महीने, 60 दिनों का पूर्ण युद्धविराम दें। 60 दिन और हम चुनाव करा देंगे।”

जेलेंस्की का यह बयान ट्रंप की उस आलोचना के जवाब में आया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे और रूसी तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने की मांग की थी। जेलेंस्की ने कहा कि युद्धविराम से चुनाव कराने के लिए जरूरी परिस्थितियां तैयार हो सकती हैं। यूक्रेन में फिलहाल मार्शल लॉ लागू है, जिसके तहत चुनाव कराने पर रोक है। यूक्रेनी नेतृत्व का कहना रहा है कि युद्ध के दौरान देशव्यापी चुनाव कराने में सुरक्षा और व्यवस्थागत चुनौतियां हैं।

By admin