India Post GDS 2026: भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 23,757 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 31 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तारीख 19 सितंबर 2026 है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 2 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक चलेगी।