• Mon. Aug 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

जनरेटर से लेकर बॉडी बैग तक: नेपाल को किस तरह की मदद की ज़रूरत है?

Byadmin

Aug 31, 2026


हिंडन एयरबेस से जाती हुई मेडिकल सहायता

इमेज स्रोत, Indian Defence Ministry/Handout via REUTERS

इमेज कैप्शन, नेपाल कई तरह की मदद के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ संपर्क में हैं. इस तस्वीर में भारत के हिंडन एयरबेस से नेपाल के लिए मदद भेजी जा रही है.

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है. नेपाल चार या पांच तरह की मदद को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम कर रहा है.

अधिकारियों ने कहा है कि इस मदद का कुछ हिस्सा मिल चुका है और कुछ जल्द मिलने वाला है.

नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लोक बहादुर पौडेल छेत्री ने कहा, “हमने शुरू से ही खोज और बचाव के लिए ‘टनल टीम’, कहीं फंसे ज़िंदा लोगों का पता लगाने के लिए ‘स्कैनर’, तत्काल ‘डीएनए’ टेस्ट करने में सक्षम फोरेंसिक तकनीक, शवों को रखने के लिए फ्रीजर और बेली ब्रिज उपलब्ध कराने के संबंध में समन्वय किया है.”

माना जा रहा है कि भोटेकोशी-त्रिशूली गलियारे के साथ स्थित कई जलविद्युत परियोजनाओं की सुरंगों में कई मज़दूर फंसे हुए हैं.

कुछ लोग खोज और बचाव कार्यों में विदेशी विशेषज्ञों की मदद न लेने को लेकर कई लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं.

By admin