• Mon. Aug 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हैदराबाद: बिरयानी की दुकान पर दही मांगने पर बवाल, ग्राहकों के बीच जमकर हुई मारपीट

Byadmin

Aug 31, 2026


डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के मंचरियाल जिले से मामूली बात को लेकर हिंसक झड़प की खबर सामने आई है, जहां शनिवार रात एक बिरयानी सेंटर पर खाना खाने आए दो युवकों ने वहां मौजूद एक तीसरे युवक से गलती से कर्मचारी समझकर उससे दही लाने को कह दिया। इस बात से नाराज युवक के आपत्ति जताने पर विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आ गई।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, पोन्नाला प्रशांत और पोन्नाला किशोर नाम के दो युवक शिवाजी बिरयानी सेंटर बिरयानी खाने गए थे। भोजन के दौरान, मनुबोथुला प्रशांत नाम के एक तीसरे युवक को रेस्टोरेंट का कर्मचारी समझ लिया गया और उससे दही लाने को कहा गया।

इसके बाद जब मनुबोथुला प्रशांत ने रेस्तरां के कर्मचारियों की तरह व्यवहार किए जाने पर आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान जिसमें पोन्नाला प्रशांत ने उस पर हमला किया।

इस दौरान पोन्नाला किशोर भी इस झड़प में शामिल हो गया, इस दौरान हाथापाई शुरू हो गई और मनुबोथुला प्रशांत घायल गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मनुबोथुला प्रशांत द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पोन्नाला प्रशांत और पोन्नाला किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

By admin