• Thu. Apr 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत, दिल्ली-UP-पंजाब समेत उत्तर भारत में आंधी के साथ बारिश के आसार

Byadmin

Apr 30, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर भारत के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग  ने संकेत दिए हैं कि देश के बड़े हिस्से में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

‘पश्चिमी विक्षोभ’ के सक्रिय होने के कारण अगले कुछ दिनों तक बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का दौर चलने वाला है, जिससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है।

WED

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर को राहत की उम्मीद

राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने विशेष अलर्ट जारी किया है। सोमवार शाम से ही मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे थे।

S VIHAR

  • मौसम का मिजाज: मंगलवार से अगले 3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है।तेज हवाएं: 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।
  • अलर्ट: लू का असर भले ही कम हो, लेकिन तापमान अभी भी 40°C के आसपास बना रहेगा। धूल भरी आंधी के चलते सड़कों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
  • सावधानी: धूल भरी आंधी के दौरान पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर होर्डिंग्स के नीचे खड़े होने से बचें। अस्थमा या सांस संबंधी समस्याओं वाले लोग मास्क का उपयोग करें।
WhatsApp Image 2026-04-27 at 21.47.23

इसी प्रकार मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से देश के करीब आधे हिस्से के मौसम में व्यापक बदलाव के संकेत भी दिए हैं।

क्षेत्र/राज्य स्थिति तापमान
दिल्ली-NCR धूल भरी आंधी, हल्की बारिश, हीटवेव अलर्ट 42-44°C
उत्तर प्रदेश भीषण हीटवेव, लू का प्रकोप 46.6°C तक
राजस्थान रेगिस्तानी हीटवेव, अत्यधिक गर्मी 45-46°C
पंजाब हीटवेव, सूखी और कठोर स्थिति 43.7°C
हरियाणा लू का असर, असहजता का स्तर ऊंचा 44.2°C
हिमाचल प्रदेश हीटवेव चेतावनी, असामान्य तापमान
उत्तराखंड सामान्य से अधिक गर्मी 39°C+
ओडिशा पश्चिमी बेल्ट में व्यापक हीटवेव 43-44.8°C
केरल गर्म और उमस भरी स्थिति (येलो अलर्ट) 39-40°C
तमिलनाडु तटीय गर्मी, उमस भरा मौसम 38°C+

By admin