• Thu. May 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रंप और शी जिनपिंग ने मिलाया हाथ, बीजिंग का वो हॉल जहां हो रही है मुलाक़ात

Byadmin

May 14, 2026


उपराष्ट्रपति हान झेंग ने ट्रंप का स्वागत किया

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, उपराष्ट्रपति हान झेंग ने ट्रंप का स्वागत किया

अमेरिकी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिन के अहम दौरे पर बुधवार शाम बीजिंग पहुंचे. हालांकि
मुख्य आयोजन गुरुवार और शुक्रवार को होने हैं.

गुरुवार
को अमेरिकी
राष्ट्रपति का पहला आधिकारिक कार्यक्रम बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में चीन के
राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ स्वागत समारोह से होगा.

दोनों
नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जिसके बाद शाम को राजकीय भोज रखा गया है.

राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एलन मस्क

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एलन मस्क समेत कई अमेरिकी टेक कंपनियों के सीईओ भी शामिल हैं

ट्रंप के प्रतिनिधिमंडल में टेस्ला के एलन मस्क और एनवीडिया के जेनसन हुआंग समेत कई टेक कंपनियों के सीईओ भी मौजूद हैं.

राष्ट्रपति के काफिले तक पहुंचने के दौरान ट्रंप का स्वागत ब्रास बैंड की धुनों और झंडे लहराते लोगों की प्रस्तुति के साथ किया गया.

ट्रंप का स्वागत

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ट्रंप का स्वागत एक बच्ची ने फूल का गुलदस्ता देकर किया
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, बुधवार को बीजिंग पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का रेड कार्पेट स्वागत किया गया

इस दौरान लोग ‘वेलकम वेलकम, अ वॉर्म वेलकम’ के नारे लगा रहे थे.

अमेरिका और चीन के झंडे भी वहां लगाए गए थे, जिसे दो दिन की अहम बैठक से पहले एकता के प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

ट्रंप का स्वागत

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिका और चीन के झंडे लहराकर ट्रंप का स्वागत किया गया

राष्ट्रपति ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल के स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था.

उपराष्ट्रपति हान झेंग एयर फोर्स वन से उतरने के बाद ट्रंप के स्वागत के लिए रनवे पर मौजूद थे.

हान झेंग चीन के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं और उनके स्वागत के लिए भेजे जाने को बीजिंग की तरफ से ट्रंप को सम्मान देने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

इससे पहले 2017 के दौरे के दौरान चीन ने ट्रंप के स्वागत के लिए अपेक्षाकृत निचले स्तर के नेता और स्टेट काउंसलर यांग जिएची को भेजा था.

हान झेंग पिछले साल ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे.

राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग

इमेज स्रोत, Reuters

इमेज कैप्शन, राष्ट्रपति ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच आज मुलाक़ात होनी है

By admin