• Sat. Nov 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ट्रेन में विवाद:जीआरपी सिपाही ने पार की सारी हदें, ताबड़तोड़ घूंसे बरसाकर महिला को किया लहूलुहान – Woman Allegedly Assaulted By Grp Constables Over Seat Dispute On Train In Bijnor Up

Byadmin

Nov 21, 2026


Woman Allegedly Assaulted by GRP Constables over Seat Dispute on Train in Bijnor UP

महिला से मारपीट करता जीआरपी सिपाही
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नजीबाबाद में ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद के दौरान महिला और जीआरपी सिपाहियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। जननायक एक्सप्रेस में महिला रूबी और जीआरपी के दो सिपाहियों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि सिपाही ललित और अजय ने महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके सिर में चोट लग गई और खून निकलने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, जननायक एक्सप्रेस में सीट को लेकर महिला रूबी और जीआरपी सिपाहियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान सिपाही ललित और अजय ने महिला के साथ मारपीट की। घटना के समय महिला की बेटियां भी वहां मौजूद थीं। वे अपनी मां को बचाने की कोशिश करती रहीं और सिपाही को पीछे खींचती दिखाई दीं।

यह भी पढ़ें:  सहारनपुर पहुंचे ओवैसी: सांसद चंद्रशेखर आजाद भी रहे साथ; डीएम से मुलाकात के बाद छुटमलपुर जाएंगे दोनों नेता

By admin