• Wed. Apr 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए कहा- वो बस अपनी इज़्ज़त बचाना चाहते हैं

Byadmin

Apr 22, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Tasos Katopodis/Getty Images

इमेज कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद नहीं रखना चाहता (फ़ाइल फ़ोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने का कहना है कि ईरान होर्मुज़ स्ट्रेट को खुला रखना चाहता है. ट्रंप का दावा है कि ईरान इसे बंद रखने की बात इसलिए कहता है क्योंकि वह अपनी ‘इज़्ज़त बचाना’ चाहता है.

डोनाल्ड ट्रंप ने यह बयान तब दिया है, जब उन्होंने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चित समय के लिए बढ़ा दिया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, “ईरान नहीं चाहता कि होर्मुज़ स्ट्रेट बंद हो, बल्कि वो चाहते हैं कि यह खुला रहे ताकि रोज़ 500 मिलियन डॉलर कमा सकें (अगर यह बंद है तो उतना ही नुकसान हो रहा है).”

ट्रंप ने लिखा, “वो सिर्फ़ कहते हैं कि इसे बंद करना चाहिए क्योंकि मैंने इसे पूरी तरह से रोक दिया है. वो बस अपनी इज़्ज़त बचाना चाहते हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “चार दिन पहले लोग मेरे पास आए और बोले- ‘सर, ईरान तुरंत होर्मुज़ स्ट्रेट खोलना चाहता है.’ लेकिन अगर हम ऐसा करते हैं, तो ईरान के साथ कभी कोई समझौता नहीं हो सकता.”

गौरतलब है कि ट्रंप ने युद्धविराम भले आगे बढ़ा दिया हो लेकिन ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखने की बात भी कही है. दूसरी ओर, ईरान इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताता रहा है.

By admin