• Tue. Apr 14th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तमिलनाडु चुनाव के जोरदार माहौल के बीच विजय ने रद की कई रैलियां, DMK ने ‘WFH’ कहकर कसा तंज

Byadmin

Apr 12, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। करीब 8 दिन बाद प्रचार के शोर थम जाएगा। इसी बीच टीवीके ने कई ऐसे कार्यक्रम रद कर दिए हैं, जहां विजय को सीधे मतदाताओं से जुड़ना था।

15 मार्च को चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद से, विजय ने चुनाव आयोग से अनुमति मिलने के बावजूद प्रचार के कई कार्यक्रम रद कर दिए हैं। पार्टी ने इन अचानक रद किए गए कार्यक्रमों के पीछे के स्पष्ट कारणों का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है।

दो सीटों से चुनाव लड़ रहे विजय

विजय इस चुनाव में चर्चा का एक मुख्य विषय हैं, उन्होंने 30 मार्च को अपना नामांकन दाखिल किया। जिसके बाद उन्होंने पेरम्बूर में प्रचार किया, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं और फिर कोलाथुर में प्रचार किया।

विल्लीवाक्कम में होने वाला एक कार्यक्रम रद कर दिया गया, जिसके लिए टीवीके ने पुलिस की ओर से सुरक्षा चूक का हवाला दिया। इसके बाद विजय ने 2 अप्रैल को तिरुचिरापल्ली पूर्व में प्रचार किया, जो एक और सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

विजय ने कई कार्यक्रम किए रद

6 अप्रैल को टी नगर और विल्लीवाक्कम में होने वाले रोड शो को भी रद कर दिया गया, जिसके लिए पार्टी ने समय की कमी का हवाला दिया। 8 अप्रैल को विजय ने तिरुनेलवेली और थूथुकुडी में एक रोड शो किया लेकिन 9 अप्रैल को कुड्डालोर में होने वाला कार्यक्रम रद कर किया। विजय ने 11 अप्रैल को कुड्डालोर और 13 अप्रैल को तिरुवल्लूर में होने वाली बैठक भी रद कर दी।

डीएमके ने टीवीके पर कसा तंज

विजय के कई रैलियों में शामिल ने होने के फैसले पर विरोधी पार्टियों, जिनमें सत्ताधारी DMK भी शामिल है, उसने तीखे तंज कसे हैं। डीएमके ने कहा कि विजय घर बैठ ही अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

राज्य के उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे, उदयनिधि स्टालिन ने भी तंज कसते हुए कहा है कि जहां कुछ नेता जमीन पर उतरकर लोगों से जुड़ने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं, वहीं कुछ नेता रुक-रुककर चुनाव प्रचार करते हैं।

राज्य में नेताओं का जोरदार प्रचार

एक तरफ जहां सीएम स्टालिन, AIADMK के महासचिव पलानीस्वानमी और NTK के प्रमुख सीमान जैसे दिग्गज नेता पूरे राज्य में जोरदार चुनाव प्रचार कर रहे हैं, वहीं विजय की रैलियां रद होने की वजह से TVK पर काफी दबाव है। चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त होने से पहले, विजय को अभी भी कई जिलों का दौरा करना बाकी है।

By admin