• Thu. May 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ताजमहल में पत्नी संग मार्को रुबियो की फोटो पर ईरान का कमेंट क्यों हुआ वायरल?

Byadmin

May 28, 2026


अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जीनेट डी रुबियो के साथ ताजमहल गए थे

इमेज स्रोत, Julia Demaree Nikhinson / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी पत्नी जीनेट डी रुबियो के साथ ताजमहल गए थे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिवसीय भारत दौरे से लौट गए हैं लेकिन यह दौरा अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

वो 23 से 26 मई तक भारत की यात्रा पर थे और अपने इस दौरे में वो भारत के शीर्ष राजनयिकों से तो मिले ही, साथ ही कई मशहूर पर्यटन स्थलों पर भी गए. इन्हीं में से एक था ताजमहल.

सोशल मीडिया पर चर्चा उस समय शुरू हुई जब उन्होंने अपनी पत्नी के साथ आगरा में ताजमहल के सामने तस्वीरें खिंचवाईं.

इस पर सबसे पहले ईरानी अधिकारियों ने व्यंग्यात्मक प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद यह मामला और भी ज़्यादा ध्यान का केंद्र बन गया.

ईरानी व्यंग्य और सोशल मीडिया पर बहस

अमेरिकी विदेशमंत्री ने ताजमहल के सामने ख़िंचवाई गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं

इमेज स्रोत, Julia Demaree Nikhinson / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी विदेशमंत्री ने ताजमहल के सामने ख़िंचवाई गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं

अमेरिकी विदेश मंत्री ने ताजमहल के सामने अपनी पत्नी के साथ यादगार तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं. ये तस्वीरें जल्दी ही सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गईं.

By admin