• Sat. May 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

तुर्की और इसराइल के बीच क्या सीधी जंग का ख़तरा है?

Byadmin

May 9, 2026


अर्दोआन और नेतन्याहू

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, हालिया सालों में इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन एक-दूसरे के कड़े आलोचक रहे हैं

पिछले तीन सालों में तुर्की-इसराइल के संबंध राजनयिक स्तर पर सामान्य होने की कगार पर पहुंचने के बाद अब सीधे सैन्य संघर्ष के ख़तरे तक पहुंच चुके हैं.

दोनों देशों के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी रहने के साथ ही, उनके बीच सैन्य टकराव की संभावना भी चर्चा का विषय बन गई है.

इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने 11 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन पर ईरान में “आतंकवादी शासन” की सहायता करने और “अपने ही कुर्द नागरिकों का नरसंहार करने” का आरोप लगाया.

अर्दोआन ने 15 अप्रैल को तुर्की की संसद में अपने भाषण में कहा था, “ग़ज़ा में 73,000 फ़लस्तीनियों के ख़ून से सने हाथों और चेहरों को देखे बिना, वो बेशर्मी से हमारे कुर्द भाइयों के ज़रिए हमारे देश पर आरोप लगाते हैं.”

ताज़ा घटनाक्रमों के बारे में बीबीसी की तुर्की सेवा से बात करने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि तुर्की और इसराइल के बीच टकराव का ख़तरा “पहले से कहीं अधिक” बढ़ गया है, लेकिन साथ ही दोनों पक्ष संभावित संघर्ष को रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

By admin