• Thu. May 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

त्विषा शर्मा की सास, पूर्व जज गिरिबाला सिंह को सीबीआई ने किया गिरफ़्तार

Byadmin

May 28, 2026


सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, गिरफ़्तार करने से पहले गिरिबाला सिंह से सीबीआई ने छह घंटे तक पूछताछ की

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

भोपाल में त्विषा शर्मा की मौत मामले में सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया.

सीबीआई की मुख्य सूचना अधिकारी बीना यादव ने पत्रकारों को बताया कि भोपाल स्थित घर में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ और जांच के बाद सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम ज़मानत बुधवार 27 मई को रद्द कर दी थी.

अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि मामले की गंभीरता, उपलब्ध साक्ष्यों और जांच की स्थिति को देखते हुए उन्हें राहत देना उचित नहीं था.

अदालत ने कहा कि मामले की परिस्थितियों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, व्हाट्सऐप चैट्स और गवाहों के बयानों को देखते हुए निचली अदालत द्वारा दिया गया आदेश टिक नहीं सकता.

By admin