• Mon. Oct 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दाल, चना और मटर खाने से कुछ लोगों को गैस क्यों बनती है?

Byadmin

Oct 12, 2026


चना, मटर और दाल में वास्तव में कितना प्रोटीन होता है?

इमेज कैप्शन, चना, मटर और दाल में वास्तव में कितना प्रोटीन होता है

सुबह या शाम टहलने के बाद बहुत से लोग दाल, चना, मटर और दूसरी फलियां खाना पसंद करते हैं.

लोग इन्हें प्रोटीन और फ़ाइबर से भरपूर सेहतमंद खाना मानकर ख़रीदते और खाते हैं. कई पार्कों के बाहर मटर, चना, दूसरी फलियां और सोया बेचने वाली छोटी दुकानें भी दिखाई देती हैं.

लेकिन चना, मटर और दाल में वास्तव में कितना प्रोटीन होता है? इन्हें खाने से कुछ लोगों को गैस और पेट फूलने की परेशानी क्यों होती है? इस परेशानी को कैसे कम किया जा सकता है?

विशेषज्ञों की राय और अलग-अलग अध्ययनों के आधार पर इस लेख में इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं.

दाल, चना और मटर में वास्तव में कितना प्रोटीन होता है?

अनाज के बाद दाल, चना और मटर दुनिया में सबसे ज़्यादा खाई जाने वाली चीज़ों में शामिल हैं.

इमेज कैप्शन, अनाज के बाद दाल, चना और मटर दुनिया में सबसे ज़्यादा खाई जाने वाली चीज़ों में शामिल हैं

अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट्स ऑफ़ हेल्थ के मुताबिक़, “दाल, चना और मटर जैसी चीज़ें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फ़ाइबर, विटामिन और खनिजों का अच्छा ज़रिया हैं.”

By admin