• Mon. Jul 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म ‘सतलुज’ रिलीज़ के 48 घंटे बाद ही भारत में ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म से हटाई गई

Byadmin

Jul 6, 2026


सतलुज फ़िल्म

इमेज स्रोत, zee5/Insta

इमेज कैप्शन, सतलुज फ़िल्म का मूल नाम ‘पंजाब 95’ था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित दिलजीत दोसांझ की फ़िल्म ‘सतलुज’ नाम से ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म ज़ी5 पर तीन जुलाई को रिलीज़ हो गई थी, लेकिन पांच जुलाई को इसे प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया गया.

ज़ी5 के आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस बारे में एक बयान जारी करके कहा है, “‘सतलुज’ भले ही थम गई हो, लेकिन उसने जो चर्चा छेड़ी थी, वो अब भी जारी है. आपके अपार प्यार के लिए दिल से धन्यवाद. हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही इसे फिर से आपके बीच लेकर आएंगे.”

ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर इस फ़िल्म के रिलीज़ होने के बाद फ़िल्म के निर्देशक हनी त्रेहन ने कहा था, “इस फ़िल्म में कोई कांट-छांट नहीं की गई है और न ही इसके मूल स्वरूप से कोई समझौता किया गया है.”

इस फ़िल्म का मूल नाम ‘पंजाब 95’ था. अलग-अलग कारणों से इसकी रिलीज़ लंबे समय से अटकी हुई थी.

इस फ़िल्म को 7 फ़रवरी 2025 को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज़ किए जाने की घोषणा की गई थी और इसका टीज़र भी जारी कर दिया गया था.

By admin