• Thu. May 28th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दिल्ली-ncr में मौसम ने ली करवट:बारिश ने गर्मी से दिलाया छुटकारा, अगले तीन दिन तक कूल-कूल रहेगा मौसम – Orange Alert For Severe Thunderstorm Hailstorm In Delhi

Byadmin

May 28, 2026


मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते पेड़ों के गिरने, कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंचने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका बनी हुई है। वहीं, सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हो सकता है। 


Orange alert for severe thunderstorm hailstorm in delhi

दिल्ली-एनसीआर में हुई बारिश
– फोटो : एएनआई



विस्तार

दिल्ली-एनसीआर पिछले एक सप्ताह से तेज गर्मी और गर्म हवाओं की चपेट में हैं। इस कारण से तापमान में लगातार 41 डिग्री से ऊपर चल रहा था। बृहस्पतिवार को राहत के संकेत मिले जब अधिकतम तापमान पांच दिन बाद 42 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। दिन भर गर्म हवाएं और तेज धूप रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ले ली और आंधी चलनी शुरू हो गई। इस कारण शाम को ही अंधेरा छा गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार रात से ही आंधी व बारिश की संभावना जताई थी।






By admin