इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएगी।

दिल्ली-NCR में सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ी
HighLights
-
अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें बढ़ी हुई हैं
-
आज सुबह छह बजे से नया रेट लागू हो जाएगा
पीटीआई, नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने शुक्रवार को कहा कि शनिवार से दिल्ली और आसपास के शहरों में सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएगी।
आईजीएल ने एक बयान में कहा कि सीएनजी के लिए जरूरी गैस का एक बड़ा हिस्सा इम्पोर्टेड एलएनजी से आता है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण इसकी कीमतों में तेजी आ गई है।
आईजीएल के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलएनजी की कीमतें बढ़ी हुई हैं। इसलिए, गैस की लागत में हुई बढ़ोतरी की भरपाई के लिए कीमतों में 3.89 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया है। कंपनी ने यह भी बताया कि सीएनजी की कीमतों में यह बदलाव शनिवार सुबह छह बजे से लागू होगा।