• Fri. Nov 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विजय सरकार को लगाई फटकार; कहा- अब सख्ती से निपटने का वक्त

Byadmin

Nov 27, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार, 27 नवंबर को तमिलनाडु सरकार के शीर्ष अधिकारियों को अवमानना का नोटिस जारी किया। इन अधिकारियों ने ‘दीपथून’ (स्तंभ) के ऊपर ‘कार्तिगई दीपम’ का दीपक जलाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया था।

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने तमिलनाडु सरकार के इस कदम को प्रथम दृष्टया सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना माना। बेंच ने इस पर ‘गहरा दुख और पीड़ा’ जताई और चेतावनी दी कि जो लोग संवैधानिक अराजकता पैदा करने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना

बेंच ने कहा, ‘सबसे पहले हमारे मन में जो शब्द आता है, वह है अफसोस! मौजूदा हालात को देखते हुए यही शब्द सबसे सटीक है। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, इसके कारण हम आगे बताएंगे और हम यह बात बहुत दुख और पीड़ा के साथ कह रहे हैं।’

बेंच ने आगे कहा, ‘अब समय आ गया है कि इस स्थिति से पूरी सख्ती के साथ निपटा जाए, वरना इससे संवैधानिक अराजकता पैदा हो जाएगी।’

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्य के प्रशासनिक अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम कर रहे हैं और माना कि यह प्रथम दृष्टया अवमानना का मामला बनता है।

शनिवार को जलाया जाए दीपक

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि शनिवार को ‘दीपथून’ के ऊपर पारंपरिक ‘कार्तिगई दीपम’ का दीपक जलाया जाए।

यह घटनाक्रम तब सामने आया जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद, पारंपरिक दीपक को ‘दीपथून’ के बजाय उच्छी पिल्लयार मंदिर के पास स्थित ‘दीपा मंडपम’ में जलाया गया।

यह भी पढ़ें- ‘एक ही समुदाय को खुश करने के लिए हो रही जजों की सिफारिशें’: पूर्व CJI बीआर गवई की राष्ट्रपति को चिट्ठी

By admin