• Tue. Nov 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

दुनिया में ऐसे कौन-से इलाक़े हैं जो किसी देश के नहीं, कोई उन पर दावा क्यों नहीं करता?

Byadmin

Nov 17, 2026


क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर कोई ऐसी जगह भी हो सकती है, जो किसी की नहीं है?

इमेज कैप्शन, क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर कोई ऐसी जगह भी हो सकती है, जो किसी की नहीं है?

जब दुनिया में कोई विवाद या युद्ध छिड़ता है और ज़मीन या समुद्र के रास्ते बंद होते हैं, तो इसका असर दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है. ईरान की जंग और होर्मुज़ स्ट्रेट पर अधिकार को लेकर जारी समुद्री विवाद इसकी हाल की मिसालें हैं.

लेकिन इन हालात के बीच क्या आपने कभी सोचा है कि धरती पर कोई ऐसी जगह भी हो सकती है, जो किसी की नहीं है?

क्या दुनिया में कोई ऐसा ख़ूबसूरत कोना है, जिस पर कोई अपना अधिकार नहीं जता सकता? कोई ऐसी जगह, जो निराश करने वाली ख़बरों और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के दबाव से दूर हो?

यह जानने के लिए कि क्या ऐसी जगहें आज भी मौजूद हैं, हमने भूगोल के जानकार और ब्रिटिश यूट्यूब जोड़ी ‘मैप मेन’ के सदस्य मार्क कूपर-जोंस से बात की.

समुद्र का मालिक कोई नहीं हो सकता

धरती का अधिकतर हिस्सा ज़मीन नहीं, बल्कि समुद्र है.

इमेज कैप्शन, धरती का अधिकतर हिस्सा ज़मीन नहीं, बल्कि समुद्र है

मार्क कूपर-जोंस कहते हैं, “धरती की सतह का कितना हिस्सा किसी का नहीं है, यह बहुत दिलचस्प सवाल है. लेकिन इसका जवाब पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इस सवाल को किस तरह देखते हैं.”

By admin