• Tue. Apr 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

नमिता थापर कौन हैं जो नमाज़ से स्वास्थ्य को होने वाले फ़ायदों की तारीफ़ करने पर हुईं ट्रोल

Byadmin

Apr 21, 2026


नमिता थापर

इमेज स्रोत, namitathapar

इमेज कैप्शन, नमिता ने 2007 में एमक्योर फ़ार्मा में चीफ़ फ़ाइनेंशियल ऑफ़िसर का पद संभाला था

पढ़ने का समय: 5 मिनट

टीवी शो शार्क टैंक इंडिया की जज, फ़ार्मा कंपनी एमक्योर के इंडिया ऑपरेशंस की कार्यकारी निदेशक और इंक्रेडिबल वेंचर्स लिमिटेड की संस्थापक 48 वर्षीय बिज़नेसवुमन नमिता थापर चर्चा और विवाद के केंद्र में हैं.

एक कारोबारी ख़ानदान से आने वालीं नमिता थापर सोशल मीडिया पर ख़ासी सक्रिय हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 15 लाख से अधिक लोग फ़ॉलो करते हैं.

नमिता सोशल मीडिया पर अलग-अलग विषयों पर अपनी राय ज़ाहिर करती हैं और रील्स बनाती हैं. तीन सप्ताह पहले एक वीडियो रील में उन्होंने इस्लामी प्रार्थना पद्धति नमाज़ के सेहत से जुड़े फ़ायदे बताए थे.

नमिता की इस रील के बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और उनके लिए नकारात्मक टिप्पणियां कीं.

अब नमीता ने इसे लेकर एक और रील बनाई है जिस पर सोशल मीडिया पर ख़ूब चर्चा हो रही है.

By admin