• Thu. Sep 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

निठारी हत्याकांड: 13 बार फांसी की सज़ा पाने वाले सुरिंदर कोली के बरी होने की क़ानूनी कहानी

Byadmin

Sep 24, 2026


सुरिंदर कोली पुलिस कर्मियों के साथ

इमेज स्रोत, Sunil Ghosh/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट से बरी होने के बाद सुरिंदर कोली के ग्रेटर नोएडा की लुक्सर जेल से बाहर निकालने की तस्वीर

क़रीब दो दशकों तक सुरिंदर कोली को भारत के सबसे कुख्यात सीरियल किलरों में से एक माना जाता रहा.

निठारी हत्याकांड में उन्हें 13 बार मौत की सज़ा सुनाई गई थी. लेकिन पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया. इसके बाद वह 19 साल जेल में बिताने के बाद रिहा हुए.

पिछले शुक्रवार को 50 वर्षीय सुरिंदर कोली उत्तराखंड में अपनी एक छोटी सी चाय की दुकान में मृत पाए गए.

हरिद्वार सिटी पुलिस के अधिकारी शिशुपाल सिंह ने बीबीसी न्यूज़ हिन्दी को बताया था, “सप्तऋषि क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव मिला है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरिंदर कोली है.”

उन्होंने कहा, “पहली नज़र में यह आत्महत्या का मामला लगता है. फ़ॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है.”

By admin