• Sat. May 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगालः कौन हैं माखनलाल सरकार जिनके पीएम मोदी ने पैर छुए

Byadmin

May 9, 2026


नरेंद्र मोदी, माखनलाल सरकार

इमेज स्रोत, ANI

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक शख़्स को पहले गले लगा कर शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया और फिर झुक कर उनके पांव छुए.

वो शख़्स हैं माखनलाल सरकार जिन्हें पश्चिम बंगाल में बीजेपी का सबसे बुज़ुर्ग कार्यकर्ता माना जाता है.

वो साल 1952 में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की ऐतिहासिक कश्मीर यात्रा के दौरान उनके साथ रहे हैं. वो लंबे समय से राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े रहे हैं और जेल भी जा चुके हैं.

साल 1980 में बीजेपी की स्थापना के बाद उन्होंने बंगाल में पार्टी और संगठन के विस्तार में काफी अहम भूमिका निभाई थी.

वो संगठन की सिलीगुड़ी ज़िला शाखा के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं.

By admin