• Thu. May 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने विधानसभा को किया भंग, ममता ने अब तक नहीं दिया है इस्तीफ़ा

Byadmin

May 7, 2026


पश्चिम बंगाल

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि ने विधानसभा भंग करने की घोषणा की है

पढ़ने का समय: 6 मिनट

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने वहाँ की विधानसभा को भंग करने का आदेश जारी किया है.

दरअसल, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य एक अभूतपूर्व टकराव की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा था. विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद ममता बनर्जी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया था.

पश्चिम बंगाल बीजेपी के एक प्रवक्ता ने बीबीसी हिन्दी से कहा कि नई सरकार शनिवार को शपथ लेगी. ऐसे में ममता ने इस्तीफ़ा नहीं दिया तो क्या होगा, इस सवाल पर काफ़ी बहस हो रही थी.

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस. वाई. कुरैशी ने टेलीग्राफ ऑनलाइन से कहा कि ऐसी दुर्लभ स्थिति में संवैधानिक प्रावधान राज्यपाल को मुख्यमंत्री से इस्तीफ़ा मांगने की अनुमति देता है.

By admin