• Fri. Sep 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान क्रिकेट के बड़े फ़ैसलों से कप्तान बाबर आज़म को क्यों दूर रखा जा रहा है?

Byadmin

Sep 11, 2026


माइक हेसन और बाबर आज़म

इमेज स्रोत, Philip Brown/Getty Images

इमेज कैप्शन, इंग्लैंड में टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान की टीम टूर पर है, लेकिन दौरे के बीच ही सात खिलाड़ियों को रिप्लेस कर दिया गया (हेड कोच माइक हेसन और बाबर आज़म)

    • Author, रशीद शकूर
    • पदनाम, वरिष्ठ खेल पत्रकार, कराची से
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

ऐसा महसूस हो रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट अभी तक उस तूफ़ान के असर से नहीं निकल पाई है, जिसने पिछले दिनों उसे बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था.

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ का आख़िरी टेस्ट एजबेस्टन में जारी है, लेकिन पाकिस्तान टीम ने जिस अंदाज़ में इसकी शुरुआत की है, वह यह बताने के लिए काफ़ी है कि हालात अच्छे नहीं हैं.

क्योंकि पहले ही दिन उसकी पहली पारी सिर्फ़ 133 रनों पर सिमट गई और उसमें भी लंच से पहले ही उसके सात विकेट बिखर चुके थे.

पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन पर आगे चलकर बात करते हैं, लेकिन इस समय पाकिस्तान क्रिकेट के सामने जो हालात हैं, उसका जायज़ा लेना बहुत ज़रूरी है.

क्योंकि जिस अंदाज़ से दौरे के बीच ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान टीम के हेड कोच सरफ़राज़ अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को बर्ख़ास्त कर दिया और सात खिलाड़ियों को वापस भेजकर सात दूसरे खिलाड़ियों को इंग्लैंड रवाना किया, उससे पूरी दुनिया में पाकिस्तान क्रिकेट की वाहवाही नहीं, बल्कि जग हंसाई हुई.

By admin