• Fri. Sep 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शी जिनपिंग का सात साल बाद भारत दौरा कितना अहम, क्या हैं मायने

Byadmin

Sep 11, 2026


मोदी और शी जिनपिंग

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पांच साल बाद 2024 में रूस के कज़ान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाक़ात हुई थी

सात साल में पहली बार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आ रहे हैं. शी 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने आ रहे हैं.

चीन के विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि शी जिनपिंग ब्रिक्स के सालाना शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में होंगे, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे या नहीं.

इससे पहले साल 2019 में शी जिनपिंग चेन्नई के पास मामल्लापुरम में हुई एक अनौपचारिक शिखर वार्ता के लिए भारत आए थे.

इस यात्रा को एक अहम कूटनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है. इसका असर दोनों एशियाई ताक़तों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को स्थिर करने की जारी कोशिशों के साथ-साथ ब्रिक्स सहयोग पर भी पड़ सकता है.

यह यात्रा ऐसे समय हो रही है जब मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक हालात जटिल हैं. साथ ही भारत की एनर्जी सिक्युरिटी पर भी असर पड़ा है.

By admin