• Wed. Sep 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान: गुजरांवाला में टिकटॉकर बहनों के बीच ‘व्यूज़ और फॉलोअर्स’ को लेकर झगड़ा, एक की हत्या

Byadmin

Sep 2, 2026


हथकड़ी लगी हुई महिला

इमेज स्रोत, Getty Images/ stock photo

इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला ज़िले में दो बहनों के बीच कथित तौर पर टिकटॉक के व्यूज़ से शुरू हुए मामूली झगड़े का अंत एक बहन की हत्या के रूप में हुआ है.

लद्धेवाला वड़ैच पुलिस ने लड़कियों के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर 15 साल की ज़ुबिया मनाहिल की हत्या के आरोप में बड़ी बहन को गिरफ़्तार कर लिया है. बड़ी बहन की उम्र 18 साल है.

लद्धेवाला वड़ैच पुलिस स्टेशन के एसएचओ मोहम्मद अफ़ज़ल ने बीबीसी उर्दू को बताया कि अभियुक्त से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है.

एफ़आईआर में अब्दुल शकूर ख़ान शिकायतकर्ता हैं, जो अभियुक्त और मारी गई लड़की, दोनों के पिता हैं.

एफ़आईआर में क्या लिखा है?

पाकिस्तान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज स्रोत, Aamir QURESHI / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर)

शिकायतकर्ता के मुताबिक़ वह पेशे से ड्राइवर हैं और उनकी छह बेटियां और एक बेटा है.

By admin