• Sun. Aug 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पेनिस फ़िलर्स क्या हैं? लिंग के आकार में बदलाव का ट्रेंड क्यों ज़ोर पकड़ रहा है

Byadmin

Aug 16, 2026


बिस्तर के किनारे बैठा हुआ आदमी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दुनिया के कुछ हिस्सों में पुरुषों के बीच लिंग को मोटा करने का चलन बढ़ रहा है. लेकिन इस प्रक्रिया का जोखिम भी है

जेसन को “कोक कैन” नहीं चाहिए था. यह उस लिंग (पेनिस) का निकनेम है जिसे इतने अधिक फ़िलर्स से बड़ा किया गया है कि वह एक मोटे से ड्रिंक कैन की तरह दिखता है.

जेसन ने मैनचेस्टर में एक मुलाक़ात के दौरान मुझसे कहा, “कुछ लोग हद से ज़्यादा ही कर देते हैं.”

इस प्रक्रिया से उनके लिंग की मोटाई 16 फ़ीसदी बढ़ गई. इससे वो और उनकी पार्टनर दोनों खुश है. उनका कहना है कि इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है.

जेसन बताते हैं, “सब कुछ अभी भी सामान्य रूप से काम कर रहा है.” बस अब ये थोड़ा मोटा हो गया है.

यह साफ़ नहीं है कि जेसन जैसे कितने पुरुष पेनिस फ़िलर्स ले रहे हैं.

By admin