• Sat. Nov 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में बड़ी कामयाबी, जिसे कहा जा रहा ‘दशकों में सबसे बड़ी प्रगति’

Byadmin

Nov 21, 2026


ट्रायल में शामिल लगभग सभी मरीजों के ट्यूमर दवा लेने से बढ़ना रुक गया (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज कैप्शन, ट्रायल में शामिल लगभग सभी मरीजों के ट्यूमर दवा लेने से बढ़ना रुक गया (सांकेतिक तस्वीर)

विशेषज्ञ इसे पैंक्रियाटिक कैंसर के इलाज में दशकों की सबसे बड़ी कामयाबी बता रहे हैं. यह रोज़ाना ली जाने वाली एक गोली है, जो इस जानलेवा और इलाज में मुश्किल कैंसर के कुछ मरीजों में ट्यूमर को छोटा करने और संभवतः पूरी तरह ख़त्म करने में मदद करती दिख रही है.

शुरुआती मेडिकल परीक्षणों में कीमोथेरेपी के साथ डारैक्सोनरासिब लेने वाले हर 12 में से एक मरीज के स्कैन में कैंसर का पता नहीं चला.

परीक्षण में शामिल 61 मरीजों में से लगभग सभी के ट्यूमर का बढ़ना रुक गया. इन मरीजों को हाल ही में एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर होने का पता चला था, जो शरीर के दूसरे हिस्सों तक फैल चुका था.

हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि दवा कितने समय तक बीमारी को नियंत्रित रख सकती है. इसे कैंसर का इलाज या पूरी तरह ठीक करने वाली दवा नहीं माना जाना चाहिए.

‘दशकों में सबसे बड़ी प्रगति’

उपचार से पहले और बाद में किए गए सीटी स्कैन

इमेज कैप्शन, डारैक्सोनरासिब और कीमोथेरेपी से इलाज से पहले (बाएं) और बाद के सीटी स्कैन. तस्वीर में कई ट्यूमर दिखाई दे रहे हैं, जो इलाज के बाद नजर नहीं आ रहे.

कैंसर रिसर्च यूके ने इसे पैंक्रियाटिक कैंसर के मरीजों के लिए ‘दशकों में सबसे बड़ी प्रगति’ बताया है.

By admin