• Sat. Nov 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Nz Live Score:शुभमन गिल का अर्धशतक, भारत ने न्यूजीलैंड पर बनाई बढ़त, राहुल के साथ 130+ रन की साझेदारी – New Zealand Vs India 1st Test, Day 3 Live Cricket Score And Updates Kl Rahul Padikkal Shubman Score Live

Byadmin

Nov 21, 2026


09:08 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: गिल का अर्धशतक, भारत की बढ़त

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जैकब डफी की गेंद पर छक्का लगाकर टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। फिलहाल गिल 56 रन और केएल राहुल 130 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने दो विकेट पर 376 रन बना लिए हैं। भारत ने न्यूजीलैंड के 368 रन को पीछे छोड़ते हुए बढ़त हासिल कर ली है। भारत की बढ़त अब आठ रन की हो चुकी है।

08:37 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने दो विकेट पर 349 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 39 रन और केएल राहुल 125 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत न्यूजीलैंड के स्कोर से 19 रन पीछे है।

08:22 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: चायकाल

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन चायकाल तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 344 रन बना लिए हैं। टीम अभी न्यूजीलैंड की पहली पारी के स्कोर से 24 रन पीछे है। केएल राहुल 124 और शुभमन गिल 36 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हो चुकी है।

राहुल का शतक, पडिक्कल की शानदार पारी

भारत ने अपनी पहली पारी की शुरुआत मजबूत अंदाज में की। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। उन्होंने केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े। इसके बाद देवदत्त पडिक्कल ने राहुल का अच्छा साथ दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 165 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

पडिक्कल 175 गेंदों पर 80 रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर बोल्ड हुए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके लगाए। राहुल ने एक छोर संभाले रखा और अपना 13वां टेस्ट शतक पूरा किया। वह 265 गेंदों पर 124 रन बनाकर नाबाद हैं। उनकी पारी में नौ चौके और एक छक्का शामिल है।

07:48 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 300 रन के पार

भारत ने दो विकेट पर 309 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 117 रन और कप्तान शुभमन गिल 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। देवदत्त पडिक्कल 175 गेंद में 10 चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाई। 

07:34 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को दूसरा झटका

भारत को 295 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। देवदत्त 10 चौके की मदद से 80 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने राहुल के साथ 165 रन की साझेदारी निभाई।

07:07 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: पडिक्कल-राहुल के बीच 150+ रन की साझेदारी

भारत ने एक विकेट पर 284 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 75 रन और केएल राहुल 109 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 150 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: राहुल का रिकॉर्ड: SENA के चारों देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर, सईद अनवर की किस मामले में बराबरी की

06:44 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: भारत 260 के पार

भारत ने 73 ओवर के बाद एक विकेट पर 264 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 64 रन और केएल राहुल 102 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 134 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत अब न्यूजीलैंड से 104 रन पीछे है। 

06:25 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: केएल राहुल का शतक

केएल राहुल ने 203 गेंद में शतक जड़ दिया है। यह उनके टेस्ट करियर का 13वां शतक रहा। वह SENA के चारों देशों में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए हैं। भारत ने एक विकेट पर 248 रन बना लिए हैं। राहुल के साथ पडिक्कल क्रीज पर हैं। वह 54 रन बना चुके हैं।

06:19 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: दूसरे सत्र का खेल जारी

तीसरे दिन दूसरे सत्र का खेल जारी है। भारत ने एक विकेट पर 240 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 95 रन और देवदत्त पडिक्कल 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

05:34 AM, 21-Nov-2026

IND vs NZ Live Score: लंच ब्रेक

तीसरे दिन लंच तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 239 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत अभी भी न्यूजीलैंड से 129 रन पीछे है। न्यूजीलैंड की पहली पारी 368 रन पर समाप्त हुई थी। केएल राहुल शतक से सात रन दूर हैं। वह 197 गेंद मं आठ चौके और एक छक्के की मदद से 93 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल 53 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 109 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 85 रन बना सके थे।

By admin