• Thu. Nov 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़लस्तीनी फ़ुटबॉलर पर भारतीय कप्तान की तरफ़ नस्लभेदी इशारा करने का आरोप, क्या है पूरा विवाद?

Byadmin

Nov 19, 2026


भारत ने यह मुक़ाबला 4-1 से जीता लेकिन मैच नतीजे से ज़्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहा (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज कैप्शन, भारत ने यह मुक़ाबला 4-1 से जीता लेकिन मैच नतीजे से ज़्यादा विवादों की वजह से चर्चा में रहा (सांकेतिक तस्वीर)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

अंडर-17 फ़ुटबॉल के भारत और फ़लस्तीनी टीमों के बीच 17 नवंबर को मलेशिया में खेला गया मुक़ाबला दो वजहों से विवादों में आ गया.

पहली घटना में एक फ़लस्तीनी खिलाड़ी को भारतीय खिलाड़ी को किक मारने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया.

दूसरी घटना में एक अन्य फ़लस्तीनी खिलाड़ी पर भारतीय कप्तान की तरफ़ नस्लभेदी इशारा करने का आरोप लगा.

भारतीय फ़ुटबॉल महासंघ ने इस मामले में एशियाई फ़ुटबॉल परिसंघ (एशियन फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन) से शिकायत की है.

By admin