• Thu. Nov 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शी और ट्रंप से मुलाक़ात पुतिन की बड़ी जीत क्यों, ज़ेलेंस्की ने 80 साल पुरानी घटना याद कर जताई चिंता

Byadmin

Nov 19, 2026


चीन में रेड कारपेट पर चलते पुतिन

इमेज कैप्शन, यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमले शुरू करने के बाद पुतिन दुनिया में अलग-थलग पड़ गए थे, लेकिन अब फिर से वो वैश्विक मंच पर मज़बूती से लौट आए हैं

यह बैठक अभी हुई भी नहीं है. लेकिन व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की गुरुवार को होने वाली छोटी शिखर बैठक को क्रेमलिन की जीत के तौर पर देखा जा रहा है.

भले ही बैठक का नतीजा चाहे जो भी हो.

ज़रा 2022 के बारे में सोचिए. यूक्रेन पर रूस के बड़े पैमाने पर हमले के बाद राष्ट्रपति पुतिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गए थे.

पश्चिमी देशों के नेता यूक्रेन युद्ध को लेकर पुतिन और रूस का बायकॉट करने पर आमादा थे.

2026 आते-आते व्लादिमीर पुतिन ने शेनझेन में एक ऐतिहासिक बैठक तय कर ली है. इतिहास में पहली बार चीन, रूस और अमेरिका के नेता सिर्फ़ तीनों के बीच बातचीत के लिए एक साथ बैठेंगे.

By admin