• Wed. Aug 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बहन, इश्क और कत्ल:बिहार से दिल्ली लाकर भाई ने हत्या की, फिर जाकर सो गया, वारदात से पहले ही खरीदा था सूटकेस – Brother Murders Sister After Bringing Her From Bihar To Delhi

Byadmin

Aug 19, 2026


अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey

Updated Tue, 18 Aug 2026 10:50 PM IST

एक युवक ने अपनी नाबालिग चचेरी बहन की हत्या की। प्रेम प्रसंग से नाराज आरोपी ने शव सूटकेस में ठिकाने लगाया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दोस्तों से पूछताछ शुरू की।


Brother murders sister after bringing her from Bihar to Delhi

बहन को मारकर सूटकेस में भरी लाश
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

उत्तरी जिला के बुराड़ी इलाके में चचेरे भाई अविनाश ने 17 साल की नाबालिग बहन की साजिश के तहत हत्या की। बिहार से बहन को लाने के दौरान ही उसने उसकी हत्या की साजिश रच ली थी। दिल्ली आने के बाद भी नाबालिग लड़की के अपने प्रेमी के लगातार संपर्क में रहने और उसे दिल्ली बुलाने की कोशिश करने से गुस्साए आरोपी ने उसे बहाने से अपने दोस्त के सर्विस सेंटर पर ले गया और वहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। जांच में यह बात सामने आई है कि हत्या करने से पहले ही शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने 15 सौ रुपये में सूटकेस खरीद लिया था और उसे अपने दोस्त के सर्विस सेंटर पर रख दिया था। पुलिस आरोपी के दोस्त मनीष और उसके भाई विशाल से हत्या में उनकी संलिप्तता के बारे में पूछताछ कर रही है।


By admin