• Sun. Jul 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बांकीपुर उप चुनाव: बीजेपी उम्मीदवार के नाम वापस लेने के पीछे क्या ये वजह है

Byadmin

Jul 11, 2026


बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा (बाएं) और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर

इमेज स्रोत, ANI/GETTY

इमेज कैप्शन, बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा (बाएं) और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी की ओर से घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार शाम को अपना नामांकन वापस ले लिया है. उन्होंने गुरुवार को ही बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाख़िल किया था.

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बांकीपुर में अभिषेक कुमार के लिए लोगों से वोट मांग रहे थे और कुछ ही घंटों में तस्वीर पूरी तरह बदल गई.

अचानक हुई इस घटना ने बिहार में सियासी महौल को गर्म कर दिया और इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं.

हालाँकि अभिषेक सिन्हा ने नाम वापस लेने के पीछे पारिवारिक वजह बताई है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कुछ घंटों में आख़िर क्या हुआ जो उन्हें अपना नामांकन वापस लेना पड़ा.

अभिषेक कुमार के नामांकन वापस लेने के बाद बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख़ सोमवार यानी 13 जुलाई है.

By admin