• Sun. Aug 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘बाबू’ : वो एक शब्द जिसने पुलिस को स्कूल प्रिंसिपल की हत्या के अभियुक्तों तक पहुंचाया

Byadmin

Aug 23, 2026


रूप रेड्डी

इमेज स्रोत, UGC

इमेज कैप्शन, स्कूल प्रिंसिपल रूपा रेड्डी के हत्या के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया है

(चेतावनी: इस रिपोर्ट में कुछ ब्योरे विचलित करने वाले हो सकते हैं)

तेलंगाना के नालगोंडा ज़िले के कोंडा मल्लेपल्ली में स्कूल प्रिंसिपल कल्लू रूपा रेड्डी की हत्या के मामले में पुलिस ने दो छात्रों को गिरफ़्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक़, जांच के दौरान एक छोटे से शब्द ‘बाबू’ ने संदिग्धों तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई.

नालगोंडा के एसपी शरत चंद्र पवार ने बताया कि दोनों छात्र नशे के आदी थे और पैसों के लिए उन्होंने प्रिंसिपल के घर में चोरी करने की कोशिश की.

पुलिस का कहना है कि चोरी के दौरान प्रिंसिपल ने दोनों को पहचान लिया, जिसके बाद अभियुक्तों ने उनकी हत्या कर दी.

By admin