• Sun. Aug 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Ind Vs Sl Live Score:66 पर भारत को दूसरा झटका, राहुल के बाद यशस्वी आउट, लाहिरू-असिथा को सफलता – Ind Vs Sl Test Live Score: India Vs Sri Lanka 2nd Test Match Day 1 Scorecard Ssc Stadium Updates

Byadmin

Aug 23, 2026


11:16 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत को पहला झटका

भारत को 37 के स्कोर पर पहला झटका लगा। केएल राहुल 33 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लाहिरू कुमारा ने विकेटकीपर डिकवेला के हाथों कैच कराया। फिलहाल यशस्वी के साथ देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं।

10:53 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: राहुल-यशस्वी क्रीज पर

भारत ने पहले दिन पहले सेशन में अब तक संभल कर बल्लेबाजी की है। एक घंटे में भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए 30 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 

10:04 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारतीय टीम के ओपनर्स यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग कर रहे हैं। टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए पांच रन बना लिए हैं। यशस्वी ने एक चौके से पारी की शुरुआत की।

09:35 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सूर्यबंदारा, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

09:33 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: भारत ने जीता टॉस

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया में एक बदलाव है। गिल ने बताया कि कुलदीप को इनफेक्शन है और वह नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह ऑलराउंडर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला है। वहीं, श्रीलंका टीम में भी कुछ बदलाव हुए हैं। कामिल मिशारा को डेब्यू का मौका मिला है। पसिंदु को भी जगह दी गई है।

09:18 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: सारांश जैन का डेब्यू

सारांश जैन अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। भारतीय टीम के हडल में रवींद्र जडेजा ने उन्हें उनकी डेब्यू कैप सौंपी। सारांश जैन ने दोनों दिन अभ्यास किया है। दो दिन पहले उन्होंने स्पिनरों के नेट्स में गेंदबाजी की थी और कल बल्लेबाजी भी की। वह अब साइड पिच पर प्रसिद्ध कृष्णा के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। 

09:15 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: कुलदीप ने नहीं किया अभ्यास

कुलदीप सिंहलीज में टीम के साथ मौजूद हैं, लेकिन गॉल से आने के बाद से उन्होंने अभ्यास नहीं किया है। दो दिन पहले भारत का पूरा ट्रेनिंग सेशन हुआ था, जिसमें उन्होंने आराम मांगा और हिस्सा नहीं लिया। कल वैकल्पिक अभ्यास सत्र था, लेकिन उसमें भी वह नजर नहीं आए। बहुतुले और गंभीर ने उनकी तारीफ करते हुए उनकी क्षमता को सराहा है, लेकिन दोनों में से किसी ने भी यह संकेत नहीं दिया कि टीम के लिए यह कलाई के स्पिनर हर हाल में जरूरी हैं।

09:13 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: गेंदबाजी एकतरफा?

भारत के लिए सबसे बड़ी चर्चा यह है कि क्या उसका स्पिन विभाग जरूरत से ज्यादा एकतरफा है। रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और कुलदीप यादव, तीनों बाएं हाथ के स्पिनर हैं। हालांकि तीनों की गेंदबाजी शैली अलग है, लेकिन टीम में ऑफ-स्पिन का विकल्प नहीं है। ऐसे में सारांश जैन टीम को वह विविधता दे सकते हैं, क्योंकि वह ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करने वाले ऑलराउंडर हैं। सवाल यह है कि क्या भारत सिंहलीज की परिस्थितियों को देखते हुए अलग तरह के स्पिनर को खिलाना चाहेगा। अगर हां, तो किसे बाहर किया जाएगा? क्या कुलदीप यादव को बाहर बैठाया जाएगा या एक अतिरिक्त स्पिनर को जगह देने के लिए तेज गेंदबाजी विभाग में कटौती की जाएगी?

09:11 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live: हो सकता है एक बदलाव

भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा आज से कोलंबो में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट में बड़ी जीत दर्ज की थी और वह यह मुकाबला भी जीत सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। इस मैच में भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतर सकती है। सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिल सकता है, लेकिन इसके लिए टीम प्रबंधन को कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को बाहर बैठाना पड़ सकता है। 

09:08 AM, 23-Aug-2026

IND vs SL Live Score: 66 पर भारत को दूसरा झटका, राहुल के बाद यशस्वी आउट, लाहिरू-असिथा को सफलता

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला आज से कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहला टेस्ट जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजर यह टेस्ट जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी दावेदारी मजबूत करने पर होगी।

By admin