• Fri. Nov 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बालेन शाह के भारत दौरे को कैसे देख रहे हैं एक्सपर्ट्स

Byadmin

Nov 20, 2026


बालेन शाह

इमेज कैप्शन, दिल्ली पहुंचने पर भारत के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व के साथ बालेन शाह की पहली सीधी बातचीत पर काफ़ी उत्सुकता से नज़र रखी जा रही है

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 22 और 23 नवंबर को भारत का दौरा करेंगे.

भारत ने कहा है कि यह दौरा उसकी ‘नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी’ के तहत नेपाल को दी जा रही प्राथमिकता को दिखाता है.

डिप्लोमेसी विशेषज्ञों का कहना है कि बालेन शाह के आधिकारिक दौरे को लेकर भारत में काफ़ी उत्सुकता है और उनके दौरे पर बारीक़ी से नज़र रखी जा रही है.

प्रधानमंत्री बालेन शाह एक रैपर से राजधानी काठमांडू के मेयर बने और युवाओं के आंदोलन के बाद चुनावों के माध्यम से सत्ता में आए.

नेपाल और नेपाल से बाहर के विशेषज्ञ उन्हें एक ग़ैर पारंपरिक राजनीतिज्ञ मानते हैं.

By admin