मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले नदावां स्थित पैतृक आवास पर हल्दी की रस्म आयोजित की गई। इस दौरान अनंत सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके तीनों बेटे अंकित, अभिषेक और अभिनव पीले कपड़ों में नजर आए। पूर्व विधायक नीलम देवी और शिवांगी की बड़ी बहन राजनंदनी भी रस्म में मौजूद रहीं। शिवांगी की हल्दी रस्म के दौरान अनंत सिंह के तीनों बेटे अंकित, अभिषेक और अभिनव पारंपरिक पीले परिधान में नजर आए। घर में शादी की रस्मों को लेकर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।