• Mon. Aug 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बिहार: डेहरी नगर परिषद के एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर विमल कुमार की हत्या का क्या है पूरा मामला

Byadmin

Aug 3, 2026


नगर परिषद डेहरी डालमियानगर एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर विमल कुमार

इमेज स्रोत, https://dehri.municipalcouncil.net/

इमेज कैप्शन, नगर परिषद डेहरी डालमियानगर एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर विमल कुमार की शनिवार को हत्या कर दी गई

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

बिहार के डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर-ईओ) विमल कुमार की शनिवार देर रात औरंगाबाद ज़िले में हत्या कर दी गई. डालमियानगर रोहतास ज़िले में आता है.

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक़, विमल कुमार रोहतास ज़िले के डेहरी-ऑन-सोन से पटना जा रहे थे. इसी दौरान सुनसान इलाके में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया.

बताया जा रहा है कि वो बारुण नहर रोड के रास्ते पटना जा रहे थे, तभी अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोक ली और लोहे की रॉड और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

विमल कुमार की पत्नी ने स्थानीय विधायक पर हत्या का आरोप लगाया है. वही विपक्षी दल आरजेडी ने भी इस मामले को लेकर राज्य में शासन व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाया है.

हालांकि, बिहार पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझा लेने का दावा किया है.

By admin