• Mon. Oct 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बेंगलुरू: नेशनल लॉ स्कूल, जहां पहले हुआ था विवाद, सीजेआई सूर्यकांत ने वहां पहुंचकर क्या कहा

Byadmin

Oct 18, 2026


सीजेआई सूर्यकांत

इमेज कैप्शन, सीजेआई सूर्यकांत को 12 सितंबर को एनएलएसआईयू के दीक्षांत समारोह में जाना था, लेकिन यूनिवर्सिटी ने उस वक़्त कार्यक्रम को रद्द कर दिया था

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारत के चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत ने शनिवार को बेंगलुरु के एक कार्यक्रम में कहा कि ‘असहमति जताने में दूसरों की गरिमा का सम्मान ज़रूरी है.’

वो बेंगलुरू में नेशनल लॉ स्कूल ऑफ़ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू) के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे.

इससे पहले एक विवाद के बीच एनएलएसआईयू ने अपना 34वां दीक्षांत समारोह रद्द कर दिया था, जो 12 सितंबर को होना था. विश्वविद्यालय ने इसके लिए ‘अपरिहार्य परिस्थितियों’ का हवाला दिया था.

दरअसल, बीते अगस्त में हैदराबाद स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ़ लीगल स्टडीज़ एंड रिसर्च (नालसार) लॉ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने अपने यहां दीक्षांत समारोह में सीजेआई के अतिथि बनाने के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करने को कहा था.

विवाद तब और बढ़ गया जब बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद मनन मिश्रा ने एक लेटर लिख कर 2026 बैच के ग्रेजुएट्स के एनरोलमेंट पर पहले रोक लगाने का निर्देश दिया था.

By admin