• Sun. May 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ब्रिटेन: एक इमाम को कई लड़कियों और महिलाओं के यौन शोषण का दोषी पाया गया

Byadmin

May 17, 2026


यौन उत्पीड़न

इस रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न और बलात्कार का वर्णन आपको विचलित कर सकता है.

जब “आरिया” (असली नाम नहीं) 13 साल की थीं, तब एक इमाम ने उनका यौन उत्पीड़न किया. इमाम ने उससे कहा था कि वो उसे ‘ठीक’ कर रहे हैं.

पूर्वी लंदन की एक मस्जिद में एक सम्मानित धार्मिक नेता, अब्दुल हलीम ख़ान, युवा लड़कियों और उनके माता-पिता से कहते थे कि उन्हें ‘बुरी आत्माओं’ से ‘इलाज’ कराने की जरूरत है.

उन्होंने लड़कियों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने किसी को भी इसके बारे में बताया, तो तथाकथित इलाज बेकार चला जाएगा.

उनके साथ बुरा हो सकता है या काले जादू से उन्हें और उनके परिवारों को नुक़सान पहुंचेगा.

By admin