• Tue. Apr 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारत के झंडे वाले जहाज़ों पर होर्मुज़ स्ट्रेट में फ़ायरिंग के बारे में अब तक क्या पता है, ट्रंप से भी पूछा गया सवाल

Byadmin

Apr 19, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, व्हाइट हाउस में शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से होर्मुज़ स्ट्रेट से गुज़र रहे भारतीय झंडा लगे जहाज़ों पर फ़ायरिंग के बारे में सवाल किया गया

पढ़ने का समय: 8 मिनट

भारत ने होर्मुज़ स्ट्रेट में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से दो भारतीय जहाज़ों पर फ़ायरिंग को लेकर गंभीर चिंता जताई है, जिसके कारण जहाज़ों को अपना रास्ता बदलना पड़ा था.

भारत के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को भारत में ईरानी राजदूत मोहम्मद फ़थाली को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया.

उनसे पूछा गया था कि भारतीय झंडे वाले दो जहाज़ों पर फ़ायरिंग हुई है, इस पर कुछ कहना है, इसके जवाब में उन्होंने ‘थैंक्यू’ बोला और प्रेस कॉन्फ़्रेंस ख़त्म कर दी. हालांकि ये सवाल सबसे अंत में पूछा गया था जब राष्ट्रपति ने ‘थैंक्यू’ बोल दिया था.

उधर, शनिवार को भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने घटना पर ‘गहरी चिंता’ जताई और ईरानी राजदूत से बैठक के दौरान समुद्री सुरक्षा और नेविगेशन की स्वतंत्रता के महत्व पर ज़ोर दिया.

By admin