• Sun. Apr 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

संकट के बीच राहत: तनाव के बावजूद घरेलू गैस की सप्लाई बरकरार, 5 किलो वाले सिलिंडरों की धूम

Byadmin

Apr 19, 2026


आईएएनएस, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के बावजूद देश में घरेलू एलपीजी की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। सोमवार को पांच किलोग्राम के 1.10 लाख एलपीजी सिलिंडरों की बिक्री हुई, जिससे 23 मार्च से अब तक इनकी कुल संख्या 14.30 लाख हो गई है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में भी 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने लिए उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त प्रमाणीकरण कोड (डीएसी) के आधार पर डिलीवरी भी लगभग 92 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

इसके अलावा मार्च 2026 तक लगभग 4.40 लाख पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, और 4.88 लाख अतिरिक्त ग्राहकों ने नए कनेक्शन के लिए पंजीकरण कराया है।

इसके अलावा 33,000 से अधिक पीएनजी उपभोक्ताओं ने अपने एलपीजी कनेक्शन वापस किए हैं।मंत्रालय ने नागरिकों को घबराहट में खरीदारी करने से बचने और डिजिटल बुकिंग प्लेटफार्मों का उपयोग करने की सलाह दी है।

साथ ही कहा है कि सरकार सभी प्रयास कर रही है कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उसने बताया कि सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है।

By admin