• Sat. May 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं लेकिन देश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

Byadmin

May 23, 2026


मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिन के दौरान लू चलने की आशंका जताई है

इमेज स्रोत, Indranil Aditya/NurPhoto via Getty Images

इमेज कैप्शन, मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिन के दौरान लू चलने की आशंका जताई है
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

आने वाले सप्ताह में भीषण गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. हालांकि देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है.

मौसम विभाग ने अगले 6-7 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, मध्य और पूर्वी भारत और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना जताई है.

इसके साथ ही विभाग ने सप्ताह के कई दिन केरल और लक्षद्वीप, तमिलनाडु, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्वी भारत में छिटपुट भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना भी जताई है.

अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पूर्वी अरब सागर, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर के शेष भागों और पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों में आगे बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लू (हीट वेव) की स्थिति बनने से मध्यम स्तर के स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं, खासकर शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए.

By admin