• Thu. Oct 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्यों खास है ‘स्विंग के उस्ताद’ का ये कमबैक?

Byadmin

Oct 8, 2026


भुवनेश्वर कुमार

इमेज कैप्शन, 36 साल के भुवनेश्वर को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टी-20 सिरीज़ के लिए भारतीय टीम में चुना गया है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार की टीम में वापसी ने क्रिकेट जगत का ध्यान खींचा है.

36 साल के भुवनेश्वर को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टी-20 सिरीज़ के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने 6 अक्तूबर को टीम का ऐलान किया.

यह वापसी इसलिए बड़ी खबर है क्योंकि भुवनेश्वर क़रीब चार साल से भारतीय टीम से बाहर थे.

दिलचस्प बात ये है कि इससे पहले भुवनेश्वर कुमार का आख़िरी अंतरराष्ट्रीय मैच भी न्यूज़ीलैंड के ही ख़िलाफ़ था. 22 नवंबर 2022 को न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ नेपियर में खेले गए टी-20 मैच में वो भारतीय टीम का हिस्सा थे.

यानी क़रीब 47 महीने बाद भुवनेश्वर दोबारा मैदान में भारत की जर्सी में दिख सकते हैं.

By admin