• Fri. Aug 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मंदिरों को दिया गया आपका डोनेशन कितना सुरक्षित है?

Byadmin

Aug 7, 2026


मंदिर

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मंदिरों में कथित चंदा चोरी की बहस नई नहीं है (फ़ाइल फोटो)

मंदिरों में किस तरह का प्रशासन स्थापित कर दान की चोरी को रोका जा सकता है? अगर पूछा जाए तो यह एक अजीब सवाल होगा.

लेकिन दुर्भाग्य से जब से अयोध्या में राम मंदिर में लाखों रुपये के दान की चोरी की शिकायतों का पता चला है, यही सवाल, देश भर के अधिकांश घरों में धार्मिक मान्यताओं की परवाह किए बिना, बातचीत का हिस्सा बन गया है.

एक स्वाभाविक अगला सवाल यह है कि क्या मंदिरों का संचालन किसी ट्रस्ट या व्यक्तियों के समूह या सरकार के हाथों में हो या फिर एक कॉर्पोरेट निकाय की तरह एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का होना बेहतर विकल्प होगा.

इन अलग-अलग सवालों के पूछे जाने की वजह यह है कि धार्मिक स्थलों के चंदा के चोरों की चालाकी ने कई भक्तों के भरोसे को तोड़ दिया है.

कथित चंदा चोरी की ये बहस या इससे जुड़े सवाल नए नहीं हैं. राम मंदिर से पहले, देश का सबसे अमीर मंदिर, तिरुपति का भगवान वेंकटेश्वर मंदिर भी इस तरह के विवाद से अछूता नहीं रहा है. और न ही इसने सबरीमाला मंदिर को बख़्शा है.

By admin