• Tue. Aug 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मक्का रक्षा समझौते में क्या होने वाली है ईरान की एंट्री, ये शर्तें रखीं

Byadmin

Aug 25, 2026


मक्का समझौते को लेकर एक पोस्टर जिस पर राष्ट्राध्यक्षों की तस्वीरें छपी हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, ईरान के मक्का समझौते में शामिल होने के बारे में ख़बरों का सिलसिला दो दिन पहले शुरू हुआ

ईरान का कहना है कि मक्का रक्षा समझौते पर साइन करने वाले देशों (पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की) ने ईरान को आधिकारिक समझौते में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया है.

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने सोमवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “हमें मक्का समझौते में शामिल होने का कोई निमंत्रण नहीं मिला है. हालांकि, रीज़नल सिक्योरिटी को लेकर इन देशों के साथ बातचीत के प्रस्ताव ज़रूर दिए गए हैं.”

ग़ौरतलब है कि इससे पहले, लेबनानी टीवी नेटवर्क ‘अल-मायादीन’ ने एक अज्ञात ईरानी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट किया था कि “ईरान को मक्का समझौते में शामिल होने का निमंत्रण मिला है और इस मामले पर विचार किया जा रहा है.”

ईरान के मक्का समझौते में शामिल होने के बारे में ख़बरों का सिलसिला दो दिन पहले शुरू हुआ जब ईरानी सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहसेन रेज़ाई ने इस बारे में एक बयान दिया.

22 अगस्त को सरकारी न्यूज़ एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में, मोहसेन रेज़ाई ने कहा कि ईरान मक्का समझौते का हिस्सा तभी बन सकता है, जब उसे समझौते का “को-फ़ाउंडर” माना जाए और इसके बेसिक डॉक्यूमेंट्स तैयार करने में उसको भूमिका दी जाए.

By admin