• Thu. Sep 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मणिपुर में दो आतंकियों की गिरफ्तारी, सुरक्षा कर्मियों पर फायरिंग; हथियार बरामद

Byadmin

Sep 17, 2026


पीटीआई, इंफाल। मणिपुर में एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दो आतंकवादियों को सीआरपीएफ और एसएसबी कर्मियों पर फायरिंग में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है। इससे एक दिन पहले, मणिपुर के गांव में आतंकवादियों ने दो घर जलाए जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट मणिपुर (एनआरएफएम) के प्रति वफादार दो भाई शेलीबाम टामटिन मीतई (27) और शेलीबाम जगत्श्याम मीतई (35) को मंगलवार को इंफाल पूर्व जिले के कोंगपाल कोंगखम से खुफिया सूचनाओं के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

उन पर 22 अगस्त को लामलोंग बाजार में एसएसबी कर्मियों पर फायरिंग करने और 10 सितंबर को खोंगहंपट में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों पर फायरिंग करने का आरोप है।

खोंगहंपट में सीआरपीएफ पर हमले के लिए उनके पिता शेलीबाम यैमा भी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 43 जीवित राउंड के साथ एक एके-47 राइफल और तीन जीवित राउंड के साथ एक नौ मिमी पिस्तौल बरामद की गई है।

इससे पहले मंगलवार को आतंकवादियों ने मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक पहाड़ी गांव पर हमला किया और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ के दौरान कम से कम दो घरों को जला दिया। कुछ घंटे बाद जब दो कुकी महिलाओं को तामेंगलोंग जिले में लेइसंगफाई में गोली मार दी गई थी।

By admin