• Thu. Jun 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव को लेकर ‘ज़मीन सौदे’ से जुड़े आरोपों पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने

Byadmin

Jun 25, 2026


मोहन यादव

इमेज स्रोत, Santosh Kumar/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, ज़मीन सौदे से जुड़े आरोपों पर सीएम मोहन यादव ने प्रतिक्रिया नहीं दी है (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर उज्जैन में सरकारी विकास परियोजनाओं वाले क्षेत्रों में 168 एकड़ ज़मीन ख़रीदने के आरोप लगे हैं.

विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मामले में सीएम यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच की मांग की है.

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इन दावों को ख़ारिज करते हुए कांग्रेस पर ‘जातिवादी’ होने का आरोप लगाया है.

ज़मीन सौदे से जुड़े आरोपों पर सीएम मोहन यादव या मध्य प्रदेश के सीएम कार्यालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

विपक्ष ने मोहन यादव पर लगाए ये आरोप

जीतू पटवारी और पवन खेड़ा

इमेज स्रोत, X/@INCIndia

इमेज कैप्शन, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और पवन खेड़ा ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ़्रेंस की

विपक्षी दलों ने अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए सीएम मोहन यादव पर ‘ज़मीन घोटाले से जुड़े होने’ के आरोप लगाए.

By admin