• Fri. May 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

महुआ मोइत्रा से बदसलूकी का आरोप; ‘टीएमसी चोर है’ और ‘जय श्रीराम के नारे’, क्या है पूरा मामला

Byadmin

May 8, 2026


महुआ मोइत्रा

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि कोलकाता से दिल्ली की फ़्लाइट में उनके साथ बदसलूकी की गई

पढ़ने का समय: 4 मिनट

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की नेता महुआ मोइत्रा के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के बाद कई नेता उनके सपोर्ट में सामने आए हैं.

गुरुवार को महुआ मोइत्रा ने ये वीडियो शेयर करके आरोप लगाए कि उनके साथ ‘बदसलूकी’ की गई और इंडिगो फ़्लाइट में उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया.

महुआ मित्रा ने एक प्लेन के अंदर का जो वीडियो शेयर किया है जिसमें कुछ लोग ‘टीएमसी चोर है’ और ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाते सुनाई पड़ रहे हैं.

उन्होंने घटना का ज़िक्र करते हुए इसे ‘बीजेपी की मानसिकता’ से जोड़ा. हालांकि जिन लोगों ने ये नारे लगाए अब तक उनकी पहचान सामने नहीं आई है और इनके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से जुड़े होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है. वहीं इंडिगो ने भी इस मामले में या यात्रियों की पहचान से जुड़ा कोई बयान अब तक नहीं दिया है.

इसके बाद कई नेता और लोग महुआ मोइत्रा के सपोर्ट में सामने आए हैं.

By admin