• Fri. Jun 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली, अब क्या रास्ता बचा है?

Byadmin

Jun 12, 2026


मीनाक्षी नटराजन

इमेज स्रोत, SHEKHAR YADAV/The India Today Group via Getty Images

इमेज कैप्शन, सुप्रीम कोर्ट में याचिका ख़ारिज होने के बाद मीनाक्षी नटराजन के पास अब चुनाव याचिका दाखिल करने का ही विकल्प बचा है

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन की याचिका ख़ारिज करते हुए कहा है कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान अदालत आमतौर पर हस्तक्षेप नहीं करती और ऐसे मामलों में हाई कोर्ट में इलेक्शन पिटिशन दाखिल करना ही विकल्प है.

इलेक्शन पिटिशन वह कानूनी प्रक्रिया है जिसके माध्यम से संसद, विधानसभा या स्थानीय निकाय चुनावों के परिणामों की वैधता की जांच की जाती है.

दूसरे शब्दों में, यह कानून के तहत किसी उम्मीदवार के निर्वाचन को चुनौती देने का एक माध्यम है.

मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार तरुण चुघ, रजनीश अग्रवाल और महेश केवट निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं.

लेकिन इस फैसले के बाद भी विवाद ख़त्म नहीं हुआ है. अब बहस दो सवालों पर केंद्रित है.

By admin